पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर केंद्रीय मंत्री को AISMJWA प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी ने सौंपा ज्ञापन

Chaibasa:- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के चाईबासा आगमन पर All India Small Medium Journalist Welfare Association के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी ने पत्रकार सुरक्षा कानून सहित अन्य माँगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है.

ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र ज्योतिषी ने मांग की है कि देशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने हेतु पहल की जाए, कोरोना काल में शहीद हुए पत्रकार साथियों के आश्रित को नौकरी मिले, पश्चिम सिहंभूम सहित अन्य जिलों में प्रेस क्लब का निर्माण और प्रत्येक महीने प्रेस कांफ्रेस हो जिसमें पत्रकारों की समस्या व समाधान पर चर्चा हो. केंद्रीय मंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में ऐसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, जिला कार्यकरणी सदस्य रोहन निषाद सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *