गम्हरिया: 1932 खतियान के समर्थन में ख़ातियानी जोहार यात्रा जुलूस, 19 दिसंबर को महिलाओं का महाजुटान

Gamhariya: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से गम्हरिया में ख़ातियानी जोहार यात्रा जुलूस निकाली गई। इस जुलूस में काफी संख्या में महिला व पुरूष शामिल हुए। छोटा गम्हरिया स्थित वीर शहीद सांसद सुनील महतो समाधि स्थल से प्रारंभ होकर लाल बिल्डिंग होते हुए पुनः समाधि स्थल तक पहुंच कर यह यात्रा सम्पन्न हुई। 
जुलूस में शामिल महिलाएं
इस दौरान उनके द्वारा 1932 खतियान के समर्थन में नारेबाजी की गई। साथ ही,इसके समर्थन में आगामी 19 दिसंबर को गम्हरिया के ऊपरबेड़ा मैदान में होने वाले महिला जुटान में लोगों को शामिल होने की अपील की गई। इस दौरान काफी संख्या में महिला व पुरूष शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *