आदित्यपुर: लोहे का छड़ चुरा कर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापुरी औद्योगिक क्षेत्र से सटे हनुमान मंदिर के पास से लोहे का छड़ चुरा कर भाग रहे चोर को पुलिस ने धर दबोचा है. पुलिस ने चोर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र से सटे कल्पनापुरी हनुमान मंदिर के पास संजय सिंह नामक व्यक्ति के घर के पास लोहे का छड़ चुरा कर भाग रहे युवक को पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया. पूछताछ के क्रम में युवक ने अपना नाम छोटू ठाकुर पिता सुदामा ठाकुर बताया .पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वही चुराया गया लोहे का छड़ भी बरामद किया है. पुलिस आरोपी का अपराधिक इतिहास जुटा रही है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *