जेपी केंद्रीय कारा हजारीबाग से फरार 3 सजायाफ्ता कैदी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

हजारीबाग | जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा, हजारीबाग से फरार हुए 03 सजायाफ्ता कैदियों को हजारीबाग पुलिस ने त्वरित एवं सघन कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र राज्य के सोलापुर जिला अंतर्गत करमाला थाना क्षेत्र से विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग लाया गया है।

हजारीबाग: बरही में 35 किलो सोना–60 किलो चांदी की सनसनीखेज लूट, एसपी ने बनाई SIT, इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी

सजायाफ्ता कैदी

पुलिस के अनुसार, दिनांक 31.12.2025 की रात्रि लगभग 01:30 बजे तीन सजायाफ्ता कैदी जेल से फरार हो गए थे। इस संबंध में सुबह करीब 07:00 बजे सूचना प्राप्त होते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि फरार कैदियों—

  1. देवा भुईयों उर्फ देव कुमार भुईयों

  2. राहुल रजवार

  3. जितेन्द्र रवानी

ने वार्ड की खिड़की का रॉड काटकर बेडशीट के सहारे नीचे उतरते हुए आंतरिक दीवार फांदी और फिर बाहरी दीवार पार कर फरार होने की घटना को अंजाम दिया।

सजायाफ्ता कैदी

इस मामले में केन्द्रीय कारा, हजारीबाग के आवेदन के आधार पर लोहसिंघना थाना कांड संख्या 196/2025, दिनांक 31.12.2025 दर्ज किया गया। तीनों अभियुक्त क्रमशः 20 वर्ष, 27 वर्ष एवं आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे।

तीन विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग श्री अमित आनंद (भा.पु.से.) के नेतृत्व में 03 विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया।

  • एक टीम तकनीकी शाखा के सहयोग से

  • दूसरी टीम फरार कैदियों के मूवमेंट ट्रेल पर

  • तीसरी टीम संभावित ठिकानों पर छापामारी में लगी रही

अनुसंधान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फरारी के बाद अभियुक्त विभिन्न स्थानों से होते हुए जसीडीह पहुंचे और दिनांक 04.01.2026 को जसीडीह–पुणे एक्सप्रेस ट्रेन से महाराष्ट्र चले गए। इसके बाद 06.01.2026 को सोलापुर जिले के करमाला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरटी स्थित ईंट-भट्ठा से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. देवा भुईयों उर्फ देव कुमार भुईयों, पिता– शम्भू भुईयों, निवासी– सेंदरा नं. 10, थाना– लोयाबाद, जिला– धनबाद

  2. राहुल रजवार, पिता– जगन रजवार, निवासी– मोदीडीह नया बाजार, थाना– जोगता, जिला– धनबाद

  3. जितेन्द्र रवानी, पिता– जतर रवानी, निवासी– गोधहर, रवानी बस्ती, थाना– केंदुआडीह, जिला– धनबाद

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

  • श्री अमित आनंद (भा.पु.से.), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग

  • पुलिस निरीक्षक शाहिद रजा, पेलावल अंचल

  • पु.नि. विनोद कुमार, थाना प्रभारी, बरही

  • पु.अ.नि. निशान्त केरकेटा, थाना प्रभारी, लोहसिंघना

  • तकनीकी शाखा, नक्सल शाखा के पदाधिकारी एवं लोहसिंघना थाना का सशस्त्र बल

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी होल्डिंग फॉरेनर्स कैंप, हजारीबाग से फरार हुए 03 बांग्लादेशी नागरिकों को हजारीबाग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया था, जिनमें से 02 की गिरफ्तारी बांग्लादेश बॉर्डर से की गई थी।

हजारीबाग पुलिस जिले में अपराध नियंत्रण, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं त्वरित उद्भेदन के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

http://हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में प्रसव से पहले हादसा: ओटी बेड से गिरने पर महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत, अस्पताल में हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत