Chaibasa: Flipkart कार्यालय में 6 लाख की हुई थी चोरी, 2 लाख के साथ Flipkart कर्मी गिरफ्तार

Chakradharpur:- पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना अन्तर्गत रामचन्द्रपुर गांव स्थित Flipkart कार्यलय से 12 जून की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा करीब छः लाख रुपया, सीसीटीवी का डीवीआर बॉक्स चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में उक्त कंपनी के कर्मी द्वारा चक्रधरपुर थाने कराया गया था। अनुसंधान के क्रम में प्राप्त साक्ष्यो के आधार पर उसी कंपनी में कार्यरत अमित कुमार प्रधान को थाना लाकर पूछताछ प्रारंभ किया गया। पूछताछ के दौरान अमित कुमार प्रधान ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कंपनी के ऑफिस में खुद चोरी करने की बात स्वीकार किया। अमित प्रधान की निशानदेही पर पुलिस द्वारा कंपनी ऑफिस से चोरी किये गये 2,26020 (दो लाख छब्बीस हजार बीस रुपया) बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पताः –
1. अमित कुमार प्रधान, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता- रोहित प्रधान, सा०दांतीबेगुना, थाना- चक्रधपुर, जिला-प० सिंहभूम, चाईबासा

बरामद सामानों की विवरणी :-
1.  2,26020/- (दो लाख छब्बीस हजार बीस रुपया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 19

Adityapur ward 19: आदित्यपुर वार्ड 19 चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्षद प्रत्याशी संजय बउआ ने की पदयात्रा, उमड़ा जनसैलाब ‘ब्लैक बोर्ड’ चुनाव चिह्न के साथ घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, स्थानीय लोगों से मांगा जीत का आशीर्वाद