आदित्यपुर के सहारा गार्डन सिटी में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने काटा फीता

Adityapur (​आदित्यपुर) : आदित्यपुर-02, इच्छापुर बस्ती स्थित सहारा गार्डन सिटी में दुर्गा पूजा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया। सहारा गार्डन सिटी दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा निर्मित आकर्षक एवं भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार शाम पूरी धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

आदित्य सिंडिकेट दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, बुजुर्ग माताओं ने फीता काटकर किया शुभारंभ

​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत फीता काटकर पूजा पंडाल के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले। उद्घाटन के बाद उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर समस्त राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और सुरक्षा की मंगलकामना की।

 

​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार तथा उप महापौर अंकुर सिंह शामिल हुए। अतिथियों ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सामाजिक सौहार्द, संस्कृति और परस्पर एकता को सशक्त बनाते हैं।

​इस गरिमामयी अवसर पर आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक शशांक कुमार गांगुली, अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह (रिंकू), महासचिव अरविन्द कुमार सिंह और राजीव रंजन प्रमुखता से उपस्थित थे। समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया। पंडाल के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु माता रानी के दर्शन एवं पूजन के लिए जुटने लगे हैं। सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कमिटी के स्वयंसेवक पूरी तरह मुस्तैद हैं।

http://Adityapur: रायडीह में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति भगवती संघ के पंडाल का भव्य उद्घाटन, जामताड़ा के पूर्व डीसी गणेश कुमार ने काटा फीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *