Adityapur (आदित्यपुर) : आस्था, परंपरा और बुजुर्गों के सम्मान का संदेश देते हुए आदित्य सिंडिकेट दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन किया गया। क्षेत्र की बुजुर्ग माताओं ने फीता काटकर पंडाल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में बुजुर्ग माताओं को विशेष सम्मान देते हुए उनके हाथों पूजा पंडाल का उद्घाटन कराया गया। समिति के सदस्यों ने इसे आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, उपाध्यक्ष सुधा सिंह दीप एवं मनीष कुमार सिन्हा, सचिव अशोक कुमार, संयुक्त सचिव शैलेश कुमार प्रसाद, सह सचिव नीतू माझी, कोषाध्यक्ष जे. एन. सिंह, अंकेक्षक राकेश रंजन पांडे, सह कोषाध्यक्ष समृ नाथ तिवारी एवं एस. के. सिन्हा उपस्थित रहे। इनके अलावा पूर्व सचिव उत्तम कुमार होर, पूजा के यजमान अरुण कुमार झा सहित समिति के अन्य सदस्य और श्रद्धालु भी समारोह में शामिल हुए।
समिति के संरक्षकों और कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया कि बुजुर्ग माताओं के आशीर्वाद के साथ पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। आयोजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की भागीदारी और आपसी सहयोग के साथ दुर्गा पूजा को उत्साहपूर्वक संपन्न कराने की तैयारी की गई है।
बुजुर्ग माताओं के हाथों पंडाल का उद्घाटन कराकर समिति ने समाज में वरिष्ठजनों के सम्मान, आशीर्वाद और पारंपरिक मूल्यों के महत्व को भी रेखांकित किया। समारोह के साथ ही क्षेत्र में दुर्गा पूजा का उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।








One Response