Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - 9वीं अशोक जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 : फ्रेंडस क्लब को पराजित कर स्टूडेंट क्लब क्वार्टर फाईनल में
Chaibasa

9वीं अशोक जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 : फ्रेंडस क्लब को पराजित कर स्टूडेंट क्लब क्वार्टर फाईनल में

By The News24 Live10/01/2025Updated:10/01/2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
img 20250110 wa00633913438821346335705
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा): 9वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 में खेले गए मैच में फ़्रेंड्स क्लब को पराजित कर स्टूडेंड क्लब क्वाटर फाइनल में पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें : 9 वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 : अंकित मिश्रा की घातक गेंदबाजी, लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब ने प्रताप क्रिकेट क्लब को हराया

इस मैच आकाश यादव (49 नाबाद) और तौसिफ एहसान (43 रन) की बदौलत स्टूडेंट क्लब चाईबासा ने फ्रेंडस क्लब चाईबासा को चार विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाईनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. अब क्वार्टर फाईनल में स्टूडेंट क्लब का मुकाबला कल लारसन क्लब एवं लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब के बीच खेले जाने वाले मैच के विजेता टीम से 19 जनवरी को होगा.

img 20250110 wa00633913438821346335705


चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंडस क्लब चाईबासा ने निर्धारित तीस ओवर में पाँच विकेट खोकर 204 रनों का स्कोर खड़ा किया. कार्तिकेय पाठक ने धुआँधार बल्लेबाजी करते हुए दो चौके एवं आठ छक्कों की मदद से 68 रनों की शानदार पारी खेली वहीं कप्तान विमलेश नाग ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी का परिचय देते हुए सात चौके की सहायता से 50 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में अमित गोप ने 25, सचिन सिंह ने 22 तथा निलेश सिंह कुंटिया ने 14 रनों का योगदान दिया. स्टूडेंट क्लब चाईबासा की ओर से अतुल ने 33 रन देकर दो विकेट हासिल किए. मनीष कुमार, आकाश यादव एवं तौसिफ एहसान को एक-एक सफलता हाथ लगी.


जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टूडेंट क्लब की टीम ने 29.2 ओवर में छः विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए आकाश यादव ने सूझबूझ भरे बल्लेबाजी करते हुए दो चौके एवं तीन छक्के की मदद से 49 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुआ. पारी की शुरुआत करने आए तौसिफ एहसान ने दो चौके एवं पाँच छक्के की सहायता से 43 रन एवं मो० साकिब ने 26 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए आठ ओवर में 67 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को ठोस शुरुआत दी.

मध्यमक्रम में बल्लेबाजी करने आए मोअज्जम खान ने 31 रन, विकेटकीपर बल्लेबाज शुभम गुप्ता ने 17 रन, मनीष कुमार ने 11 रन तथा मो० वसीम ने नाबाद 10 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. फ्रेंडस क्लब चाईबासा की ओर से चंदन कुमार गोप ने 32 रन देकर तीन विकेट तथा सुभाष जोंको ने 53 रन देकर दो विकेट हासिल किए. राजकुमार नायक को एक सफलता हाथ लगी.

इसे भी पढ़ें : http://9वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 : जी० एंड एस० क्लब को पराजित कर चाईबासा क्रिकेट क्लब क्वार्टर फाईनल में

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#ashok kumar jain #chaibasanews #westsinghbhum chaibasa news cricket cricket league jharkhand west singhbhum चाईबासा चाईबासा न्यूज
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

LATEST UPDATE

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा 209 का जवान घायल

14/12/2025

Adityapur police raid: आदित्यपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

14/12/2025

Saraikela Road accident: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा, हेलमेट बना ‘जीवन रक्षक’

14/12/2025

Adityapur Mayor post reservation: आदित्यपुर मेयर सीट: क्या 17 दिसंबर के बाद बदल जाएगा आरक्षण? हाईकोर्ट में सरकार को देना है जवाब झारखंड निकाय चुनाव: मेयर पद आरक्षण पर संशय बरकरार

14/12/2025

Adityapur School Cultural Program: आदित्यपुर: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के विंटर कार्निवल में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय

13/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d