आदित्यपुर : तिलक समारोह में नवादा जा रहे लड़की पक्ष की इनोवा कार की  ट्रक से भिडंत, पूर्व पार्षद समेत 4 लोग घायल

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप कॉलोनी से तिलक समारोह में शामिल होने बिहार के नवादा जा रहे लड़की पक्ष के लोग की इनोवा कार की टक्कर ट्रक से हो जाने से कार सवार 4 लोग घायल हो गए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर के एस टाइप निवासी चंद्रचूड़ सिंह की बेटी के तिलक समारोह में शामिल होने परिजन नवादा जा रहे थे. इस बीच गोला थाना क्षेत्र हाई-वे पर इनोवा कार (संख्याJHO5AY 1234) की सीधी भिड़ंत ट्रक से हो गई, जिसमें कार में सवार 4 लोग घायल हो गए. हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. घटना के बाद गोला पुलिस ने ट्रक और इनोवा को जब्त कर थाना ले आई है, और आगे करवाई की जा रही है. बताया जाता है कि कार में आदित्यपुर वार्ड 30 के पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी, मिथिला मोटर्स के एक अधिकारी समेत दो अन्य लोग सवार थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत