आदित्यपुर: वार्ड पार्षद प्रभासिनी कालूण्डिया के समर्थन में उतरे भाजपाई, कांग्रेस नेत्री के विरुद्ध की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड 35 की भाजपा समर्थित पार्षद प्रभासिनी कालूण्डिया के साथ कांग्रेस नेत्री अनामिका सरकार के हुए विवाद को लेकर भाजपाइयों ने कड़ा रुख अख्तियार किया है.
प्रभासिनी कालूण्डिया के समर्थन में भाजपा आरआईटी मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर के नेतृत्व में भाजपाइयों के प्रतिनिधिमंडल ने आरआईटी थाना प्रभारी से कांग्रेस नेत्री अनामिका सरकार के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. भाजपाइयों ने कहा है कि कांग्रेस नेत्री द्वारा पार्षद की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है. जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भाजपाइयों ने ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेत्री के मंशा को भी जागर करने की मांग की है. मौके पर मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर, वार्ड पार्षद प्रभासिनी कालूण्डिया,रिंकू राय, सुनील श्रीवास्तव, लल्लन शुक्ला ,एसटी मोर्चा अध्यक्ष संजय सरदार, जिला महामंत्री मनोज तिवारी, निरंजन मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव ब्रह्मानंद झा, श्याम बाबू दास रणधीर गुप्ता, मिन्टू कुमार, विनय कंचन, गणेश प्रजापति, प्रभाकर शर्मा ,पंकज सिंह दि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *