आदित्यपुर: अंबुज कुमार बने सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ,समर्थकों में खुशी

Adityapur: कांग्रेस के वरीय नेता अंबुज कुमार को सरायकेला- खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इस संबंध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने पत्र जारी किया है.
अंबुज कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर इनके शुभचिंतक और समर्थकों में खुशी की लहर है. कार्यकारी अध्यक्ष दायित्व मिलने पर अंबुज कुमार ने बताया है कि वे सफलता पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे. इन्होंने बताया कि आगामी चुनावी वर्ष 2024 को देखते हुए संगठन की मजबूती को लेकर प्रयास किए जाएंगे। नया दायित्व मिलने पर इन्होने झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत वरीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है. गौरतलब है कि सरायकेला के अलावा जमशेदपुर पूर्वी महानगर का कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर को बनाया गया है. इसके अलावा रांची, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़ और लोहरदगा जिले में भी नए कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम