ईचागढ़ में JAP –2 के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

Saraikela: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के एनएच 33 नागासेरेंग में बाइक और साइकिल की सीधी टक्कर में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। 
बताया जा रहा है कि चौका थाना क्षेत्र के उरमाल स्थित पुलिस कैम्प में तैनात जैप 2 का जवान थडो टुडू और उरमाल निवासी रविंद्र माँझी बाइक पर सवार होकर हाइवे पर घूम रहे थे । दोनों बाइक सवार की साइकिल सवार एक व्यक्ति के साथ सीधी टक्कर हो गई। शनिवार घटना शाम सात बजे की है।इस दुर्घटना में साईकल सवार को हल्की चोटें आई है। जबकि जैप जवान थडो टुडू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसके साथ बाइक पर सवार उरमाल निवासी रविंद्र माझी गंभीर रूप से घायल है।
सूचना मिलने पर ईचागढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जैप – 2 के जवान थडो टुडु और घायल रविंद्र माझी को चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने जवान थडो टुडु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल रविंद्र मांझी का इलाज चल रही हैं। पुलिस ने मृतक के शव को  चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही रखवा दिया गया हैं,पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी है। मृतक थडो टुडू जैप – 2 बटालियन डेल्टा कंपनी का जवान था। वह चौका थाना क्षेत्र के उरमाल स्थित पुलिस पिकेट में तैनात था। मृतक जवान पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत मुसाबनी थाना क्षेत्र के बेनाशोल के भदुआ का निवासी हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’