सरायकेला: नए एसडीपीओ कार्यालय में पूजा पाठ के साथ शुरू हुआ कामकज, डीआईजी हुए शामिल

Saraikela: सरायकेला नगर क्षेत्र के बीचो-बीच अवस्थित अनुमंडल कार्यालय के नए भवन में एसडीपीओ कार्यालय का संचालन मंगलवार से प्रारंभ हुआ। इस मौके पर पूजा पाठ कर कार्यालय में कामकाज विधिवत रूप से प्रारंभ हुई।

 

मौके पर डीआईजी कोल्हान अजय लिंडा , एसपी आनंद प्रकाश, एसडीपीओ हरविंदर सिंह, जमशेदपुर सिटी एसपी विजय शंकर ,चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर, चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह तथा जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। डीआईजी अजय लिंडा ने कार्यालय के नए भवन का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह क्षेत्र एसडीपीओ कार्यालय के लिए अत्यंत उत्तम है। नगर के बीचो बीच रहने के कारण विधि व्यवस्था का संधारण आसानी से हो सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम