सरायकेला गैरेज चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Saraikela: सरायकेला गैरेज चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला फूंका.राज्य में लगातार महिला हिंसा तथा साहेबगंज में आदिम जनजाति की बेटी रुबिका पहाड़िया के साथ हैवान दिलदार अंसारी द्वारा किए गए वीभत्स कुकृत्य के खिलाफ भाजपा ने आक्रोष प्रदर्शन किया. 
इस दौरान मांग की गई कि उक्त मामले में झारखंड पुलिस स्पीडी ट्रायल कराकर रुबिका के हत्यारों को फांसी तक पहुंचाए.राज्य सरकार की अन्य विफलताओं के खिलाफ भी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए गए. मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष बिजय महतो, पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार, रमेश हांसदा, रीता दुबे, माइकल महतो, अजय नन्दी, बद्री दरोगा सहित अन्य भाजपाई मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *