भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता पहुंचे कोल्हान के जंगल में, पुलिस ने चलाया ऑपरेशन, 5 – 5 किलो के दो IED बरामद

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सलियों के शीर्ष नेता कोल्हान एवं ट्राई जंक्शन होने की सूचना मिली है. जिसके खिलाफ पुलिस जवानों ने कोल्हान कोर एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसी क्रम में टोंटो थाना क्षेत्र रेंगड़ाहातु के बिचागुटू टोला में जाने वाले मार्ग पर नक्सलियों ने पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए 5-5 किलो के 2 IED बम लगाया था. जिसे पुलिस जवानों ने बरामद कर लिया है.

बता दें कि भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल दा असीम मंडल, प्रमोद मिश्रा (01-01 करोड़ के ईनामी), अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया एवं अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील होने की आसूचना मिली थी. आसूचना मिलने के बाद ऑपरेशन के क्रम में टोन्टो थानान्तर्गत रेंगड़ाहातु गांव के बिचागुटू टोला में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से 05-05 KG का 02 I.ED बम लगाया गया था. जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. इस अभियान में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, सीआरपीएफ 174 बटालियन, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस शामिल हैं. नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *