कपाली: ग्रॉसरी शॉप में चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, सीसीटीवी से हुई पहचान

Chandil: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी पुलिस ने ग्रॉसरी शॉप में ड्राई फ्रूट्स आइटम चुराने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक कपाली ओपी क्षेत्र के ताजनगर का रहने वाला मोहम्मद फरीद अंसारी है।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता ने बताया कि रहमान ग्रॉसरी शॉप के मालिक हसीबुल रहमान ने दुकान में लगातार चोरी होने की शिकायत दर्ज की थी. जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे के पड़ताल में पाया गया कि आरोपी युवक द्वारा ग्रॉसरी शॉप में लगातार ड्राई फ्रूट्स आइटम की चोरी की जा रही है. इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. हालांकि चुराए गए ड्राई फ्रट्स को आरोपी ने खा लिया, लेकिन चोरी मामले की संलिप्तता स्वीकार की इस आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *