आदित्यपुर: केनरा बैंक मैनेजर वृद्ध मां को कर रहा था प्रताड़ित, राजद नेत्री ने रेस्क्यू कर पुलिस को सौंपा, इलाज के लिए भेजा

Aditypaur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती हरि मंदिर के पास किराए के कमरे में रह रही एक वृद्ध महिला को जेडीयू नेत्री शारदा देवी और पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी द्वारा रेस्क्यू कर इलाज के लिए भिजवाया गया. साथ ही पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया गया.

मामले की जानकारी देते परिजन
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर केनरा बैंक मैनेजर प्रीतम कुमार अपने 60 वर्षीय मां कमला देवी को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया था. जिसके बाद वृद्ध महिला सालड़ीह बस्ती हरी मंदिर के पास किराए के कमरे में रह रही थी। बताया जाता है वृद्ध महिला कमला देवी के पति जो सरकारी नौकरी में थे उनका देहांत हो गया था. जिसके बाद प्रीतम कुमार द्वारा मां की देखभाल नहीं की जा रही थी. मामले की जानकारी होने पर जेडीयू नेत्री शारदा देवी और पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी ने सालड़ीह हरी मंदिर के पास पहुंचकर वृद्ध महिला जो बीमार चल रही थी उसे सकुशल रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और पूरे मामले से आदित्यपुर पुलिस को भी अवगत कराया है। बताया जाता है कि महिला की तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों द्वारा बनारस में रह रही उनकी बेटी को भी सूचित किया गया। जिसके बाद आज सुबह वृद्ध महिला की बेटी मां का हाल-चाल जानने पहुंची थी पूरे मामले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *