गम्हारिया जसपुर रेलवे फाटक पास युवक को मारी गोली बाइक चला पहुँचा थाना

सरायकेला: जिले के गम्हारिया थाना अंतर्गत जसपुर रेलवे फाटक के पास दुग्धा निवासी निरंजन प्रधान पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी. 
हालांकि, गोली उनके बाएं कान को छूते हुए निकल गई. इधर घायल अवस्था में ही वह बाइक चलाते हुए गम्हारिया थाने पहुंचा जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए टीएमएच भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार निरंजन भू माफिया है. वह वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर बेचने का काम करता है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि निरंजन घायल अवस्था में ही बाइक चलाते हुए थाने पहुंचा था. वह अभी कुछ नही बता पा रहा है. इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *