Adityapur Firing: आदित्यपुर के विद्युत नगर में मजदूर के आंख में लगी गोली, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

Adityapur: आदित्यपुर थाना अंतर्गत विद्युतनगर में अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मार कर घायल कर दिया. घायल का नाम बांगो बताया जा रहा है. इधर, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 100 डायल पर पुलिस को दी.
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. गोली युवक बाएं आंख में फंसी हुई है. उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया जा रहा है. फिलहाल उसकी स्थित गंभीर बताई जा रही है. किसने और किन कारणों से गोली चलाई है अभी इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *