Adityapur: दिण्डली नदी किनारे सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अंचल कार्यालय ने की कार्रवाई

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दिण्डली बस्ती नदी किनारे सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर चारदीवारी निर्माण को अंचल कार्यालय द्वारा बुधवार को ध्वस्त किया गया।

एसडीओ कार्यालय के आदेश पर दिण्डली मौजा अंतर्गत नदी किनारे खाता संख्या 308, प्लॉट नंबर 12 ,13 जो अनाबाद बिहार सरकार भूमि हैं और वर्तमान में झारखंड सरकार भूमि के रूप में चिन्हित है। उस पर चारदीवारी निर्माण कराया गया था। एसडीओ कार्यालय के आदेशानुसार गम्हरिया अंचल कार्यालय के सीआई मनोज कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त कर आदित्यपुर थाना पुलिस की मौजूदगी में उक्त चारदीवारी अतिक्रमण को तोड़ा गया। इस मौके पर गम्हरिया अंचल सीआई मनोज सिंह के अलावा कर्मचारी राजेश्वर पंडित ,आमीन धनंजय प्रमाणिक के अलावा आदित्यपुर थाना पुलिस बल मौजूद रही।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

आदित्यपुर जलापूर्ति पर जुडको-जिंदल का वादा फेल; बदहाली के बीच भ्रामक ऑडियो से मचा हड़कंप, जन कल्याण मोर्चा; वायरल भ्रामक ऑडियो को लेकर नगर निगम से स्पष्टीकरण की मांग, पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया ‘आई वाश’,