Adityapur: अंगिका विकास परिषद के कैलेंडर का पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने किया विमोचन ,कहा कलयुग में संघे शक्ति प्रमुख

आदित्यपुर: अंगिका विकास परिषद के सरायकेला खरसावां जिला इकाई द्वारा वार्षिक कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को आदित्यपुर स्थित अंगिका विकास परिषद के कार्यालय हॉलिडे इन प्लाजा में आयोजित किया गया. जिसमें पूर्व विधायक अरविंद सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।

पूर्व विधायक अरविंद सिंह
कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरविंद सिंह के अलावा, संरक्षक विजय शंकर मिश्रा, डॉ. नुकुल चौधरी, भोला मिश्रा और एचएन झा शामिल थे. कैलेंडर विमोचन के उपलक्ष पर पूर्व विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि कलयुग में संघे शक्ति प्रमुख है. संगठन में बल है और इसे हमें आगे बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि आज समाज में बिखराव की स्थिति उत्पन्न है. परिवारों में अलगाव हो रहा है। समाज को एकजुट बनाए रखना हम सबों की जिम्मेदारी है। पूर्व विधायक कहा कि अंग प्रदेश से आने वाले दानवीर कर्ण को हम पूजते हैं. अपने शस्त्रों की दान देकर दानवीर कर्ण ने जो मिसाल पेश किया है वह सदा प्रासंगिक रहेगा। पूर्व विधायक ने कहा कि दानवीर कर्ण ने अंतिम क्षण तक संबंधों को निभाया है ठीक उसी प्रकार संगठन और इससे जुड़े सदस्य अपने दायित्व का सामाजिक स्तर पर निर्वहन करे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष दिवंगत प्रवीण सिंह और दिवंगत महासचिव एसडी झा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में अंकुर सिंह, ऋतु राज सिंह, एचएन झा, अश्विनी झा, संजीव मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, संजय भारती, कैलाश मिश्रा, रमन सिंह, रजक मिश्रा, टी एन मिश्रा, संजीव झा, राजेश सिंह, आशुतोष मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *