चाईबासा के लोक कलाकार दीपिका और वीरसिंह अब नागपुरी एल्बम के जरिए दिखाएंगे जलवा

Chaibasa :- कोल्हान के हो लोक अभिनेत्री दीपिका देवगम अदाकारी के नये आयाम गढ़ रही हैं. आए दिन हो फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय गीतों में अभिनय से प्रशंसकों की तादाद बढ़ाने में कामयाबी पा रहे हैं.

 

नागपुरी एलबम शूटिंग की झलक

हो फिल्मों के स्थानीय कलाकार अब तेजी से नागपुरी फिल्मों में भी पदार्पण कर अपनी अदाकारी के पहचान का दायरा बढ़ाने लगे हैं. हो फिल्म इंडस्ट्री की स्वर्ग लेका, अबु दिसुम, हीरा मोती ते सजव कन गीत के बेहतरीन अदाकारा दीपिका ने सम प्रोडक्शन के बैनर तले प्रेम कहानी पर आधारित निर्देशक विकास उगुरसांडि के निर्देशन में नागपुरी वीडियो एल्बम मोय तोर दीवाना में अभिनय करती हुई नजर आएंगी. उनके साथ हो एल्बम पला:पिली चंडु इपिल फेम वीरसिंह बलमुचु ने अपने बेहतरीन अदाकारी से अमिट छाप छोड़ने का भरसक प्रयास किया है. इस एल्बम में ऋषभ पोद्दार के संगीत पर ‘देख लो तोके मोए पहली दफा, पहली नजर में तुमसे प्यार हुआ’ के गीतकार एवं गायक आशीष उरांव ने स्वर दिया है. जबकि कोरियाग्राफी की जिम्मेदारी दिलीप तुबिद ने बखूबी निभाया है. वहीं एल्बम के निर्माता संतोष मुंडा है. एल्बम तोय मोर दीवाना बहुत जल्द दर्शकों के मनोरंजन के लिए रिलीज होने वाली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *