Kandra Breaking skeleton Found: कांड्रा टोल के पास बंद शौचालय से मिला कंकाल क्षेत्र में सनसनी

सरायकेला: कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दी बेड़ा टोल के पास ट्रक ले-बाई के बंद पड़े शौचालय से एक कंकाल बरामद होने से आसपास क्षेत्र में सनसनी मच गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांड्रा गिद्दी बेड़ा टोल के पास ट्रक पार्किंग के लिए बनाए गए ट्रक पार्किंग ले- बाई के पास में ट्रक ड्राइवरों के लिए शौचालय बनाया गया था। जो विगत 4 महीने से बंद पड़ा है। आज स्थानीय लोगों द्वारा देखा गया कि बंद पड़े शौचालय में कंकाल पड़ा हुआ है। इस शौचालय का प्रयोग विगत 4 महीने से नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते किसी को इस बात की भनक तक नहीं थी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है कि शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था और कंकाल के साथ कपड़े भी बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि 4 महीने पूर्व शव के सड़ गल जाने के चलते यह स्थिति हुई है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा कांड्रा पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस अनुसंधान में जुटी है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *