Adityapur: ऑटो क्लस्टर स्थित आईटी साइंट कंपनी की महिला कर्मियों ने पूर्व मैनेजर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

आदित्यपुर: आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर परिसर में स्थित आईटी साइंट कंपनी की महिला मैनेजर तथा एचआर ने कंपनी के पूर्व मैनेजर सुमंत सिंह पर उनके साथ कंपनी में कार्यरत कई महिला कर्मियों पर सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लगाया है।
मामले को लेकर आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत भी की गई है। जिसमे महिलाओं ने आरोप लगाया की सुमंत सिंह द्वारा दोनो महिलाओ के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। महिलाओं ने आरोप लगाया की सुमंत के कारण कंपनी में का करनेवाली चार लड़कियों ने कंपनी को छोड़ दिया। महिलाओं कर्मचारियों ने बताया की सुमंत को कंपनी से हटा दिया गया है, बावजूद इसके कंपनी के गेट के बाहर खड़ा रहता है और ड्यूटी समाप्त होने के बाद उसके द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जाता है। सुमंत के खिलाफ पूर्व में श्रम अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत दर्ज की जा चुकी है। वर्तमान में उसके द्वारा कंपनी की गरिमा को भी कलंकित करने का काम किया जा रहा है। कई तरह की वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा रहा हैं। बताया की सुमंत के कारण कंपनी की महिलाए काफी असहज महसूस कर रही है। ड्यूटी से निकलने के बाद रास्ते में भी सुमंत के द्वारा पीछा किया जाता है।
पूर्व मैनेजर ने आरोपों को बताया निराधार
इस संबंध में पूर्व मैनेजर सुमंत सिंह ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने 12 वर्षों तक कंपनी में अपनी सेवा दी है उनके द्वारा दिसंबर महीने में कंपनी को त्यागपत्र दिया जा चुका है, और वे अलग कंपनी में वर्तमान में कार्यरत हैं। पूर्व मैनेजर ने कहा कि आरोप लगाने वाली युवतियों को सामने लाया जाए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत