Saraikela:School director life imprisonment: आदित्यपुर के स्कूल संचालक को नाबालिग शिक्षिका से दुष्कर्म मामले में उम्र कैद की सजा

सरायकेला: आदित्यपुर सातबहनी के न्यू आइडियल पब्लिक स्कूल के संचालक मुन्ना प्रसाद को उसके स्कूल के ही एक नाबालिग शिक्षिका के साथ दुष्कर्म मामले पर सरायकेला एडीजे वन अमित शेखर की अदालत ने र्प्याप्त साक्ष्य के आधार पर  पॉक्सो 6 एक्ट के तहत उम्रकैद एवं 25 हजार जुर्माना की सजा सुनाई है.

जुर्माना नहीं देने के एवज में 2 साल अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है.घटना के संबंध में 17 वर्षीय नाबालिग शिक्षिका ने आदित्यपुर थाना में स्कूल संचालक मुन्ना प्रसाद के खिलाफ  लिखित आवदान दिया था.आवेदन में कहा गया था कि स्कूल संचालक स्कूल अवधि के बाद नौकरी का झांसा के साथ शादी करने की बात कह कर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा.कुछ समय बाद जानकारी मिली की पहले भी कई लड़कियों को बहला फुसलाकर उनका शारीरिक शोषण करता रहा है,तब  स्कूल जाना छोड दिया.स्कूल छोड़ने के बाद भी अभियुक्त लगातार डरा धमाका कर शारीरिक शोषण करता रहा.अभियुक्त के डर से वह अपने गांव जाकर रहने लगी.इसके बाद अभियुक्त ने  गलत फेसबुक अकाउंट बनाकर उसके अश्लील तस्वीर को पोस्ट करने लगा.जिसके बाद परेशान होकर नाबालिग ने थाना में मामला दर्ज कराया था।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत