Adityapur youth died in road accident: आदित्यपुर के युवक की देवड़ी मंदिर पास सड़क दुर्घटना में मौत, दोस्तों के साथ देर रात निकला था घूमने

Adityapur: जिला के आर आई टी थाना क्षेत्र के आदित्यपुर बाबाकुटी से गुरुवार की रात तिलक समारोह में शिरकत कर हाईवे पर घूमने निकले ट्रांसपोर्ट कॉलोनी रोड नंबर 26 के पांच युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए. इनमें 22 वर्षीय प्रिंस चौबे की इस दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

इसे भी पढ़ें :- चाईबासा शहीद पार्क को ऐतिहासिक स्थाल घोषित किया जाए, इतिहास को लिपि बद्ध किया जाए और शहीदों की याद में हो परंपरा के अनुसार बिड़दिरी गाड़ा जाए – डॉ ललिता सुन्डी

सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर ट्रांसपोर्ट कॉलोनी रोड नंबर 26 के पांच युवक बाबा कुटी में एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद मौज मस्ती करने के लिए निकले थे. जिसमें रात करीब 12 बजे तमाड़ थाना के देवड़ी मंदिर आसपास सड़क पर खड़े कंटेनर में कार की टक्कर हो गई, जिससे यह घटना घटी. घटना की सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट कॉलोनी में मातम छा गया. प्रिंस चौबे के पिता उमेश चौबे कारोबारी हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं कॉलोनीवासी घटनास्थल पहुंचे इधर तमाड़ पुलिस द्वारा मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने कार और कंटेनर को भी जब्त कर आगे मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *