Adityapur frequent theft: आदित्यपुर में सड़क पर थानेदार फिर भी नहीं रुक रही चोरी, फिर घर में घुसकर चोरी, देखे सीसीटीवी फुटेज जाने मामला

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रोकने में पुलिस पूरी तरह विफल है. थाना प्रभारी प्रतिदिन सड़क पर उतर कर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाकर क्राइम रोकने का दावा कर रहे हैं. जबकि इसके ठीक विपरीत चोरी है कि रुकने का नाम नहीं ले रही है।

CCTV FOOTAGE

इसे भी पढ़ें :-
मोबाइल छीनतई, गृह भेदन, दुकान में चोरी जैसे कई बड़े मामले हाल के दिनों में घटित हुए हैं. जिन्हें रोकने में पुलिस नाकाम साबित है. खुद थाना प्रभारी सड़क चौक चौराहों पर उतर कर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान तो चला रहे हैं. लेकिन इस अभियान का रत्ती भर भी असर देखने को नहीं मिल रहा है. ताजा घटना आदित्यपुर के पॉश इलाकों में शामिल आई टाइप है. जहां 20 फरवरी की रात 8:00 बजे घर में घुसकर जंजीर से बांधे गए साइकिल को चोर बड़े आसानी से ले भागा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आई टाइप अटल पार्क के सामने राणा सिंह नामक व्यक्ति के घर घुसकर चोर ने जंजीर से बांध रखे साइकिल को चुरा कर फरार हो गया. चोरी की वारदात घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है. तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि किस प्रकार एक युवक घर में प्रवेश करते हुए साइकिल लेकर रफूचक्कर हो गया. घटना के 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है. इस संबंध में जब थाना प्रभारी का कार्रवाई से संबंधित पक्ष लेने का प्रयास किया गया तो सरकारी नंबर 9431706535 कॉल किए जाने के बाद ओडी ऑफिसर द्वारा निजी नंबर पर कॉल किए जाने की बात कही गई. लेकिन थाना प्रभारी का निजी मोबाइल बंद पाया गया.

इसे भी पढ़ें :- Seraikela Jail Court: सरायकेला जेल अदालत में तीन अभियुक्त हुए मुक्त ,दो मामलो का निष्पादन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *