Seraikela Peace committee meeting : सरायकेला में होली और शब-ए-बारात शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिले के थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित

सरायकेला: जिले में मंगलवार को होली एवं शब-ए-बारात को लेकर कई थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. जिसमें शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील संबंधित थाना क्षेत्र के लोगों से की गई.
मंगलवार को सरायकेला जिले के सरायकेला थाना, सिनी ओपी, खरसावां थाना, कांड्रा थाना ,गम्हरिया थाना, आदित्यपुर थाना, राजनगर थाना ,चांडिल थाना ,नीमड़ीह थाना, तिरुलडीह थाना, ईचागढ़ थाना, कपाली ओपी मे शांति समिति बैठक थाना प्रभारियों की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. संबंधित थानों में आयोजित शांति समिति की बैठक में होली और शब-ए-बारात पर प्रेम सद्भाव और भाई चारे का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर मंथन किया गया. इस दौरान बताया गया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. जबरन होली नहीं खेलना है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए शराब पीकर वाहन आदि नहीं चलाएं. वक्ताओं ने कहा कि किसी को द्वेष वश रंग नहीं लगाएं. होली खेलकर नदी तालाब डैम में नहाने से बचें इससे हादसा हो सकता है. बाइक पर ट्रिपल राइडिंग न करें, बगैर हेलमेट बाइक नहीं चलाएं. होलिका दहन के समय अग्नि कांड से बचने के उपाय जरूर करें.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *