Kapali Fight: कपाली में पैसे लेनदेन विवाद में मारपीट, एक जख्मी

सरायकेला: ज़िले के कपाली ओपी अंतर्गत कपाली के टीओपी चौक के रहने वाले सरफराज को पैसे के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है। सरफराज के सर में चोट लगी है। उसे परिजनों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. सरफराज ने बताया कि वह जुगसलाई में पुट्टी का काम करता है। उसके साथ कपाली का ही शमशेर भी काम पर गया था। 2 दिन काम किया। आमतौर से शनिवार को मजदूरी मिलती हैं लेकिन बुधवार को शमशेर ने कहा कि वह काम पर नहीं जाएगा। उसका पैसा दे दो। इस पर सरफराज ने कहा शाम को पैसा देंगे। इसी को लेकर विवाद कर शमशेर ने सरफराज के साथ मारपीट की गंभीर है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन