people caught bike thief: बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को सालडीह के लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

गम्हरिया: थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह गांव के ग्रामीणों ने तत्परता का परिचय देते हुए बाइक चोर गिरोह के सक्रिय 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया है. स्थानीय ग्रामीण लगातार बाइक चोरी की घटना से आक्रोशित थे।

बताया जाता है कि बाइक चोरी की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सालडीह गांव के पास तीन संदिग्ध युवकों को धर -दबोचा जिसके बाद उन्हें गम्हरिया पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस द्वारा संदिग्ध अवस्था में पकड़ाए तीनों युवकों से सख्ती से पूछताछ की गई. जिसके बाद उन्होंने हाल के दिनों में एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही के आधार पर बुरुडीह जंगल से चुराए गए बाइक को भी बरामद कर लिया है. इसके अलावा पुलिस ने गिरफ्तार किए गए इन तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने अन्य सामान भी बरामद किए हैं. बताया जाता है कि सालडीह गांव में हाल के दिनों में मोबाइल फोन समेत अन्य चोरी की घटनाएं हुई हैं जिसमें इन आरोपियों के शामिल होने की जांच की जा रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *