Saraikela Breaking woman shot Update: कुचाई आपसी विवाद में मारी महिला को गोली 

Saraikela : जिले के कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ईचाहातु गांव में एक 32 वर्षीय विवाहित महिला को अज्ञात अपराधी द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया है. घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायल महिला का नाम दसमति गुंजा है जो आज अपने घर में थी. इस बीच आपसी रंजिश में अज्ञात युवक ने महिला को गोली मार दी, जिससे महिला घायल हो गई. गोली महिला के सीने के दाहिने हिस्से में जा फंसी, जिसके बाद महिला गिर पड़ी आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा पहले महिला को कुचाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार बाद महिला को फौरन सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जहां महिला का इलाज चल रहा है. पुलिस घटना से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है. वहीं घायल महिला के पति अनिल गुंजा ने भी कुचाई पुलिस को मामले के संबंध में जानकारियां प्रदान की है. इस आधार पर पुलिस छापामारी कर रही है. बताया जाता है कि गोली मारने वाले युवक का भी पता चल गया है और पुलिस द्वारा गिरफ्तारी को लेकर छापामारी चलाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *