जमशेदपुर के आजाद नगर में हत्या के मामले में गिरफ्तार पति को बचाने सबूत के साथ DIG के पास पहुंचे परिजन, सौंपा ज्ञापन

Chaibasa : पूर्वी सिंहभूम जिला के आजाद नगर थाना एक हत्या के मामले में गिरफ्तार हाजी सद्दाम हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जिसे लेकर परिवार वालों ने सबूत के साथ शनिवार को कोल्हान डीआइजी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे.

 

इस संबंध में गिरफ्तार हाजी सद्दाम हुसैन की पत्नी परवीन बानो ने कहा कि 13 जनवरी 2023 को एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. जिस वक्त हत्या हुआ मेरा पति घर पर ही थे. इसका सीसीटीवी फुटेज में प्रमाण है. वहीं पति का मोबाइल लोकेशन की भी जांच किया जा सकता है. वहीं जिनका हत्या हुआ वह भी टीएमएच में गोली मारने वालों का नाम बता रहे हैं. जिनका विडियो भी हम सभी के पास है. लेकिन बिना वजह के मेरे पति को छूटे आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आजाद नगर पुलिस ने मेरे पति की गिरफ्तारी पारडीह चौक से दबोच कर पकड़ा गया दिखा रही है. जबकि सत्यता यह है कि थाना प्रभारी नरेश कु मार सिन्हा ने उनको टीम भेज कर पूछताछ के बहाने मंदार मणिपुर बंगाल से लेकर जमशेदपुर आयी है. जबकि पुलिस को हम सभी पूरा सहयोग कर रहे हैं. मेरा पति कपड़ा का व्यापारी है. कुछ ठेकेदारी का कार्य भी करता था. इसलिए सभी सबूतों की जांच को स्पेशल टीम का गठन किया जाये. जिसकी सत्यता सामने आ सके. अन्यथा एक बेगुनाह बिना वजह जेल में सजा काटेगा. हमारा परिवार भी पिछले दो माह से काफी परेशान है. हम इंसाफ के लिए डीआइजी के पास आये हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत