Chandil land dispute:जमीन विवाद में मारपीट, दो व्यक्ति जख्मी प्राथमिकी दर्ज

चांडिल : सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल स्थित रूचाप मौजा के विवादित जमीन का खाता संख्या 253 प्लाट संख्या 1359, 1360,  1361 में अनुमंडल कार्यलय द्वारा मापी का आदेश दिया गया था। जिसके आलोक में अंचल कर्मी मापी करने पहुंचे। इस दौरान अंशधारकों के बीच मारपीट हुआ और इस घटना में दीपक कुमार नाग व प्रदीप नाग घायल हो गया।

दीपक कुमार नाग ने चांडिल थाना में आवेदन देकर इस संबंध में दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया। पत्र में लिखा गया है कि अंचल निरिक्षक को न्यायालय में दर्ज मामला का कागजात प्रस्तुत करने के बाद मापी बंद किया जा रहा था। जिससे नाराज होकर उज्ज्वल नाग, गौतम नाग, भीम नाग, अभिषेक नाग, तरुण नाग व रौनित दत्त ने आकर हमला किया। इस दौरान रौनीत दत्त ने कांच के बोतल से सिर में मारकर जानलेवा हमला किया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *