Seraikela bike theft: सरायकेला में बाइक चोरों का आतंक, दिनदहाड़े चुरा ले गए बाइक

सरायकेला: थाना क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, ताजा मामला बुधवार दोपहर का है जहां सरायकेला विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय में बिल जमा करने आए व्यक्ति के बाइक को चोरों ने दिनदहाड़े चुरा लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायकेला गुड़ियाडीह बिजली विभाग कार्यालय में बिल जमा करने आए अशोक तांती की स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या JHO5AU 1346 को चोर चुराकर भाग खड़े हुए. पीड़ित अशोक तांती कार्यालय गेट के सामने बाइक खड़ी कर बिल जमा करने गए थे. कुछ देर बाद वे वापस लौटे तो बाइक गायब पाया. पीड़ित ने घटना की सूचना सरायकेला थाना को दी है. गौरतलब है कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में एक बार फिर बाइक चोरों का कहर बढ़ता जा रहा है. जो आए दिन बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु