अपराधियों ने पिस्टल सटाकर बाइक सवार से की 5 लाख की लूट, मामला दर्ज

Chaibasa:- पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग में पिस्तौल का भय दिखा कर अज्ञात अपराधियों ने एक मोटरसाईकिल सवार से पाँच लाख रुपया लूट लिया है. पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध में सोनुवा थाना में मामला दर्ज कराया है.

 

सोनुआ थाना में पीड़ित व्यक्ति

घटना सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के बैधमारा और राघोई गांव के बीच की है. सोनुआ थानाक्षेत्र के बारी गांव के गोपेश प्रधान नामक व्यक्ति चक्रधरपुर से पाँच लाख रुपया लेकर गाँव जा रहा था. इस दौरान बैधमारा रेल फाटक पहुंचने से पूर्व एक पुलिया के पास पहले से घात लगाकर बैठे छह अज्ञात अपराधियों ने बाईक सवार गोपेश प्रधान को रोका. जिसके बाद अपराधियों ने पिस्तौल सटाकर पैसों से भरा बैग लूट कर बाइक से भाग गये. लूट का शिकार हुए व्यक्ति से शिकायत मिलने के बाद पुलिस अपराधियों के धर-पकड़ के लिये छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप