Saraikela criminal arrested:कपाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को भेजा जेल ,गोली और मैगजीन बरामद

Chandil: कपाली पुलिस ने रमजान अंसारी उर्फ बड़का नामक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गोली और मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्त में आया अपराधी पूर्व में भी तीन बार जेल जा चुका है।
कव्वाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अपराधी रमजान अंसारी क्षेत्र में सक्रिय है. जिसके बाद पुलिस ने छापामारी दल का गठन करते हुए आरोपी को दबिश देते हुए गिरफ्तार किया. पुलिस ने इसे शाही कॉलोनी ,गौस नगर कपाली ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया. जिसके पास से पुलिस ने एक गोली और मैगजीन बरामद किया. वहीं एक अन्य युवक के पास से भी पुलिस ने दो गोली बरामद किया है. गिरफ्त में आए अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम