झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के दो दिवसीय अधिवेशन में आशुतोष काबरा को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रांत संयोजक का अवॉर्ड

Jamshedpur :- झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के दो दिवसीय अधिवेशन आह्वान 2023 ” जो धनबाद में प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित हुई. जिसमें जमशेदपुर के युवा मंच सदस्यों के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की.

अभिषेक काबरा

इसे भी पढ़ें :- http://Pollution in Seraikela: सरायकेला जिला में प्रदूषण का बढ़ता प्रकोप, गम्हरिया और चांडिल में प्रदूषण फैलाने वाले कंपनियों के विरुद्ध मुखर हुए लोग

जमशेदपुर शाखा के सदस्य एवं झारखंड प्रांत के प्रांतीय संयोजक युवा विकास व खेलकूद, आशुतोष काबरा को झारखंड प्रांत स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय संयोजक के सम्मान से सम्मानित किया गया. इससे पूर्व में आशुतोष को श्रेष्ठ प्रांत संयोजक का अवॉर्ड मिला था. आशुतोष काबरा ने बताया कि श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ का सफर सभी युवा साथियों के सहयोग से ही मुमकिन हो पाया हैं और उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें :- http://भाजपा एसटी मोर्चा ने धूमधाम से मनाया मागे मिलन समारोह, ढोल नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे लोग, पहली बार किसी राजनीतिक दल ने की इसकी शुरुआत

अधिवेशन में केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, धनबाद सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, रवि अग्रवाल, नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड सहित अन्य मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *