अवैध लॉटरी बेचते पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Chaibasa :- जिला मुख्यालय शहर के चाईबासा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से लॉटरी क्रय – विक्रय करने वालो के विरुद्ध पु० नि० सह थाना प्रभारी सदर थाना चाईबासा प्रवीण कुमार के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया. इस छापेमारी में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें :- http://जेल बंद अवैध लॉटरी के आका के निर्देश पर गुर्गे जिला मुख्यालय शहर में संचालित कर रहे हैं अवैध लॉटरी का कारोबार, पुलिस के लिए बना बड़ी चुनौती

सदर थाना क्षेत्र में पुलिस की इस छापामारी के क्रम में उर्दूलाइब्रेरी, बड़ी बाजार के पास से मोहम्मद सफीक को अवैध लॉटरी टिकट बेचते हुए पाया गया. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान मोहम्मद सफीक द्वारा वर्तमान में लॉटरी टिकट क्रय-विक्रय से जुड़े कुछ व्यक्तियो का नाम पता बताया है. इसी आधार पर सदर थाना कांड सं० 33/23 दि० 20/03/23 अंकित कर गिरफ्तार मो० सफीक को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. इस कार्य मे संलिप्त अन्य व्यक्तियो के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *