Saraikela accident death: शादी से लौट रहे युवको की कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत एक घायल

Saraikela : जिले के चांडिल थाना अंतर्गत जरियाडीह में बीते देर रात तकरीबन 2:30 बजे शादी समारोह से लौट रहे कार में सवार 3 युवकों की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि अज्ञात वाहन की कार से जोरदार टक्कर होने से या हादसा हुआ.

 

कार दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के पाटा निवासी शिबूराम मार्डी, बबलू सोरेन और सागुन टुडू के रूप में की गई है. जबकि विलोम हांसदा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. रात तकरीबन 2:30 बजे हुए इस हादसे के बाद घायलों को चांडिल पुलिस ने एंबुलेंस के सहारे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भेजा जहां इलाज के क्रम में तीनों युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद चांडिल पुलिस ने मृतक शिबूराम के भाई लखीराम के बयान पर अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मारे जाने संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है.

शादी समारोह में शरीक होकर लौट रहे थे सभी

इस संबंध में मृतक के भाई लखीराम ने पुलिस को बताया कि सभी अपने दोस्त सोमाय सोरेन की शादी में शरीक होने के बाद वापस घर लौट रहे थे .इस बीच रात तकरीबन 2:30 चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कंदरबेरा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार शिबूराम और सागुन टुडू को डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया .जबकि बबलू सोरेन की इलाज के दौरान मौत हो गई. वही इस घटना में घायल विलोम हांसदा को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. मृतक शिबूराम पाटा टोल प्लाजा में काम करता था. वही बबलू आंध्र प्रदेश में काम करता था. वहीं सागुन टुडू 7 वी कक्षा का छात्र था.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा