Adityapur Ramnavmi: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में रामनवमी के उपलक्ष पर श्रद्धालुओं के बीच चना -शरबत, महाभोग का वितरण

Adityapur: रामनवमी के अवसर पर आदित्यपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र डबल रोड यूनियन धर्म कांटा चौक के पास हनुमान मंदिर में रामनवमी पूजनोत्सव का आयोजन किया गया. इस उपलक्ष्य पर यहां सैकड़ों लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया.
हनुमान मंदिर में पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच चना -गुड़, शरबत बांटे गए .इसके अलावा दोपहर में लोगों के बीच खिचड़ी महाभोग का वितरण किया गया .कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश सिंह, छोटे राय किस्कु, राणा सिंह, मुन्ना प्रसाद ,रामसागर महतो, कुंदन सिंह, रामजी महतो, नवीन सिंह, रंजीत महतो, संतोष महतो, कैलाश महतो ,रोशन ,मिथिलेश, राजेश महतो का योगदान रहा।दशमी के उपलक्ष पर यहां विसर्जन कर अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *