केंद्र सरकार जेपीसी का गठन कर अडानी मामले की जांच कराएं – कांग्रेस

Chaibasa :- प्रदेश कांग्रेस कमिटी निर्देशित “जय भारत सत्याग्रह” कार्यक्रम चाईबासा शहर के ऐतिहासिक मंगलाहाट में नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया.

इसे भी पढ़ें :- मोदी सरकार के लोकतंत्र का गला घोंटने के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन करेगी युवा कांग्रेस – प्रीतम बांकिरा

प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

ज्ञात हो कि पिछले दिनों केंद्र के मोदी सरकार के द्वारा अपने मित्रों खासकर अडानी के काले कारनामों को छुपाने के लिए लगातार मोदी सरकार के द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों का ह्रास किया जा रहा है. वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी को अडानी के कंपनी में 20000 करोड़ रूपया किसका है. सदन में सवाल पूछने पर एक 2019 के सूरत कोर्ट से मानहानि मामले में 2 वर्ष का सजा दिलाने एवं दूसरे ही दिन राहुल गांधी जी का आवास भी खाली करने का आदेश मिल गया. हालांकि कोर्ट ने एक महीना का समय अपील दाखिल करने के लिए दिया हुआ था. विदित हो कि जब से मोदी सरकार केंद्र में आई है तब से नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी जैसे 50 की संख्या में बैंक का लोन डूबा कर देश छोड़कर जा चुके हैं. करीब ढाई हजार लोग 15 खरब रुपया बैंकों का डुबा चुके हैं. जो कि आमजन और गरीबों तथा टैक्सपेयर का पैसा बैंकों में जमा है. ऐसी भ्रष्टाचार के कारण महंगाई बढ़ रही है. साथ ही युवाओं को रोजगार से भी हाथ धोना पड़ रहा है, जब केंद्र सरकार से सवाल पूछा जाता है तो विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए हमेशा आगे बढ़कर बलिदान दिया है और इसकी रक्षा करने के लिए कृत संकल्पित है.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, देवेंद्र नाथ चंपिया, विधान सभा प्रभारी कल्टू चक्रवर्ती, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नितिमा बारी बोदरा, महासचिव राज कुमार रजक प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा, महासचिव त्रिशानु राय, महासचिव मोहम्मद सलीम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीतम बंकिरा, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, डॉक्टर नन्दलाल ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सवैया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सवैया, जिला महासचिव बालेमा कुई जिला सचिव जांहवी कुदादा, कोषाध्यक्ष ललित कर्ण, जिला सचिव मोहन सिंह हेंब्रोम, युवा मोर्चा विधानसभा उपाध्यक्ष सन्नी संदीप देवगम, डॉक्टर क्रान्ति प्रकाश, काजल गोराई,रवि कच्छप,शरीफ आलम, गणेश कोड़ा, नन्द गोपाल दास, सुभाष राम तुरी,राहुल कुमार दास,बबलू दास, लड्डू यादव, दीपक सोनकर आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन मोटाई सुन्डी ने किया.

इसे भी पढ़ें :- http://विधायक निधि से नवनिर्मित पुलिस गेस्ट हाउस का विधायक दीपक बिरुवा और पुलिस अधीक्षक ने किया उदघाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *