Neemdih Officer Incharge: नीमड़ीह थाना प्रभारी बने तंजील खान, 2012 बैच के हैं सब इंस्पेक्टर 

सरायकेला: जिला अंतर्गत नीमडीह थाना का नया प्रभारी सब इंस्पेक्टर तंजील खान को बनाया गया है. शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा कार्यालय आदेश पत्र निर्गत करते हुए तंजील खान को प्रभारी के रूप में नीमडीह थाना में प्रतिनियुक्त किया गया है.

गौरतलब है कि नीमड़ीह के निवर्तमान थाना प्रभारी अमित गुप्ता को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा द्वारा लाइन क्लोज़ किया गया था. डीआईजी ने निवर्तमान थाना प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें क्लोज किया था. जिसके बाद तंजील खान की प्रतिनियुक्ति की गई है. बता दें कि इससे पूर्व तंजील खान कांड्रा थाना में पदस्थापित थे. जबकि वह पूर्व में आरआईटी थाना प्रभारी और जमशेदपुर मे भी पदस्थापित रह चुके हैं और तेज तरार अफसर में इनकी गिनती होती है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *