Saraikela elephant terror: हाथी का आतंक ,शौच के लिए निकले व्यक्ति की पटक -पटक कर ले ली जान

सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली गजराजो का आतंक देखने को मिला है. झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने शनिवार सुबह शौच के लिए निकले एक 42 वर्षीय व्यक्ति की पटक-पटक कर जान ले ली.

घटना शनिवार तड़के चांडिल अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीडीह की है. मृत व्यक्ति की पहचान बालीडीह गांव निवासी 42 वर्षीय राहीन मुंडा के रूप में की गई है. जो शनिवार सुबह जंगल की ओर शौच के लिए जा रहा था. तभी झुंड से बिछड़े एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसकी जान ले ली .घटना के बाद काफी देर तक मृतक का शव पड़ा रहा. इधर गजराज के वहां से निकलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस और वन विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे मुआवजा संबंधित कार्रवाई की जा रही है.
हाथियों ने ली 4 महीने में चार की जान
चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों ने इस साल अब तक 4 लोगों की जान ले ली है. जिसमें चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ समेत अन्य थाना क्षेत्र में घटनाएं घटित हुई है. वन विभाग द्वारा एलिफेंट कॉरिडोर निर्माण समेत अन्य उपाय तो किए जा रहे हैं लेकिन रह रह कर ,गजराजों का कहर देखने को मिल जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *