Adityapur fire incident: शरारती तत्वों ने होटल में लगाई आग, जलकर स्वाहा, रोते बिलखते रहे परिजन

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया से सटे औद्योगिक क्षेत्र के सड़क किनारे झोपड़ी नुमा एक होटल में शरारती तत्वों द्वारा गते देर रात आग लगा दी गई. जिससे होटल पूरी तरह जलकर राख हो गया.

इसे भी पढ़ें :- जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को किसी बड़े हादसे का कर रहे हैं इंतजार, क्षेत्र के लाखों लोगों को भुगतना पड़ेगा खामियाजा

प्राप्त जानकारी के अनुसार गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत क्रॉस कंपनी के पास सड़क किनारे बने झोपड़ी होटल में आग की लपटें स्थानीय लोगों द्वारा आज सुबह 4 बजे देखी गई. कुछ ही देर में बांस और पुआल से बना होटल पूरी तरह जलकर खाक हो गया. स्थानीय कुछ लोगों द्वारा आग बुझाने मशक्कत भी किया गया. लेकिन तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी. घटना की जानकारी होटल के मालिक अरुण पासवान को मिली इसके बाद वे मौके पर पहुंचे तब तक पूरा होटल स्वाहा हो चुका था. इधर आगजनी की घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल था.

सुबह-सुबह लगाई आग- बताया जाता है कि कई दिनों से चल रहे झोपड़ी नुमा होटल को स्वाहा करने शरारती तत्व द्वारा सुबह तकरीबन 3 से 4 के बीच आगजनी घटना को अंजाम दिया गया है. देर रात तक आसपस के लोगों को आगजनी की जानकारी नहीं थी.

इसे भी पढ़ें :- http://Saraikela Students Conference: AIDSO जिला छात्र सम्मेलन में नई कमेटी का गठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *