Congress in charge on BJP: झारखंड में मुद्दा विहीन भाजपा लोगों को दिग्भ्रमित करने आयोजित कर रही 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव:  अविनाश पांडे VIDEO

सरायकेला:- झारखंड समेत पूरे देश में भाजपा मुद्दा वहीं हो गई है. कांग्रेस पार्टी द्वारा घेरे जाने पर आम लोगों को दिग्भ्रमित करने के उद्देश्य से संयंत्र रचा जा रहा है. इसी के तहत भाजपा प्रदेश कमेटी द्वारा 11 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन ,सचिवालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया है. यह बाते है झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने सरायकेला जिले के आदित्यपुर में कहीं.

इसे भी पढें – Adityapur fight: आदित्यपुर मे भाजपा नेता के घर घुसकर पत्नी और बच्ची के साथ मारपीट आरोपी हिरासत में

 अविनाश पांडे, कांग्रेस , झारखंड प्रदेश प्रभारी
झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे जहां इन्होंने से एक सवाल के जवाब में कहा कि जेपीसी गठन, महंगाई पर रोक लगाने की योजना, केंद्र से झारखंड को मिलने वाले अनुदान, लोगों को पीने के लिए पानी, अनाज उपलब्धता जैसे प्रमुख समस्याओं से बचने के लिए आम जनमानस के भटकाव को लेकर दिखावा करने भाजपा द्वारा सचिवालय घेराव किया जा रहा है. लेकिन जनता भी जानती है कि केवल ध्यान भटकाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जो विफल करार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *