Seraikela Non-Gazetted Meeting: झारखंड राज्य अराजपत्रित महासंघ के पत्राचार कार्य विभाग प्रमंडलीय कार्यकारिणी गठन , सुबोध शरण बने अध्यक्ष

Adityapur: झारखंड राज्य अराजपत्रित महासंघ के यूडीसी पत्राचार कार्य विभाग कर्मियों का वेतनमान लेखा संवर्ग के अनुरूप साढ़े 4 हज़ार से 7 हज़ार किए जाने को लेकर जोरदार संघर्ष करेगा. यह निर्णय आदित्यपुर के सुवर्णरेखा प्रशासक कार्यालय सभागार में रविवार को झारखंड राज्य अराजपत्रित महासंघ,यूडीसी पत्राचार कार्य विभाग के कार्यकारिणी के गठन के साथ लिया गया. 

इस मौके पर सर्वसम्मति से कर्मचारियों ने कोल्हान प्रमंडल के लिए  सुबोध शरण को प्रमंडलीय अध्यक्ष चुना. वहीं उपाध्यक्ष के रूप में  प्रसन्नजीत घोष, विमल प्रामाणिक, मो. शमीम अख्तर और शिवचरण डे को चुना गया. सचिव के पद पर दशरथ दत्ता को जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय शंकर मंडल को और संगठन सचिव के पद पर प्रशांत चटर्जी, रंजय कुमार झा और गोपाल कुमार को जबकि संयुक्त सचिव के पद पर सुशील मांझी और कुशध्वज लोहरा को चुना गया. आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में गठन की प्रक्रिया में सैकड़ों वरीय लिपिक मौजूद रहे. इस मौके पर यूडीसी पत्राचार कार्य विभाग की कार्यकारिणी गठित करने के उद्देश्य के संबंध में जानकारी देते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष सुबोध शरण ने बताया कि प्रदेश स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है. उसी निर्देश पर प्रमंडल स्तर पर भी गठन किया गया है. इन्होंने बताया कि लेखा संवर्ग वेतनमान को लेकर मामला पूर्व से ही कोर्ट में लंबित है इसे लेकर अब नए गठित कमेटी द्वारा फिर से संघर्ष किया जाएगा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग