चाईबासा में दो दिवसीय फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के लिए चयन संपन्न -thenews24live

Chaibasa :- पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधिनस्थ झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सेलेंस फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक एवं बालिका वर्ग के 16 वर्ष से 22 वर्ष तक के सुयोग्य खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय चयन एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड चाईबासा में संपन्न हो गया. जिसमें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का बैट्री टेस्ट एवम फुटबॉल स्किल टेस्ट किया गया.

इसे भी पढ़ें :- वेस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन्स की बैठक, चाईबासा में खेल महोत्सव का होगा आयोजन

चाईबासा में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया
चाईबासा में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया

बैट्री टेस्ट अन्तर्गत ऊंचाई, वजन, 30 मीटर, 6 गुणा 10 मीटर सटल रनिंग, बॉल थ्रो, 800 मीटर, वर्टिकल जंप, स्किल टेस्ट के अंर्तगत ड्रिबलिंग, जैगलिंग, बॉल कंट्रोलिंग, विथ बॉल रनिंग एंड टर्निंग, विथ बॉल जिग जैग मूवमेंट, मैच सिचुएशन गेम्स समेत कई तरह के टेस्ट लिए गए.

15-16 अप्रैल – फुटबॉल स्टेडियम दुधानी -दुमका
19-20 अप्रैल- रामा साहू हाई स्कूल – गढ़वा
24-25 अप्रैल – कर्जन स्टेडियम – हजारीबाग में ट्रायल होंगे.

उपर्युक्त स्थलों से चयनित खिलाड़ियों का अंतिम चयन प्रक्रिया 28 एवं 29 अपैल को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी, रांची में किया जायेगा. अंतिम रूप से चयनित (बालक/बालिका) खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा.

चयन के अवसर पर चयन समिति के देवेन्द्र कुमार सिंह, खेल परामर्शी सह प्रतियोगिता प्रबंधक साझा, मो सलीम, आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र चाईबासा, अजय सुभाष तिर्की, आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, गिरिडीह, योगेश प्रसाद यादव, आवासीय एथलेटिक प्रशिक्षण केंद्र, साहेबगंज, सतीश मिंज सहायक प्रशिक्षक आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, गुमला उपस्थित रहे.

वही चयन में चाईबासा के तीरंदाज़ी कोच, हरेंद्र सिंह, फुटबॉल कोच सोना राम चंपिया, रिंकी कुजूर, बलराम महतो, तीरंदाज़ी कोच ललिता लागून, गंगाधर नाग, ललिता कार्यालय कर्मी कमल लोहरा समेत अन्य का सराहनीय सहयोग रहा.

इसे भी पढ़ें :- http://Saraikella IAS friend: सरायकेला पूर्व डीसी छवि रंजन के आदित्यपुर का स्कूल फ्रेंड भी आ सकता हैं रडार पर, जाने आईएएस दोस्त ने कैसे बदल दिया लाइफस्टाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *