Adityapur Water Crisis: आदित्यपुर: भीषण गर्मी में बच्चों की प्यास बुझाना हुआ दूभर: स्कूल में पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि, लोजपा नेता ने उपायुक्त को पत्र लिखकर बोरिंग कराने की उठाई मांग

आदित्यपुर समाचार

आदित्यपुर: भीषण गर्मी और बढ़ते पारे के बीच आदित्यपुर स्थित उत्क्रमित उड़िया मध्य विद्यालय में पेयजल संकट ने विकराल रूप ले लिया है। विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 600 छात्र-छात्राओं को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि विभाग द्वारा दिया गया जलापूर्ति कनेक्शन अब केवल नाम का रह गया है।

आदित्यपुर समाचार

​अस्थिर आपूर्ति और कम प्रेशर बनी समस्या

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से कनेक्शन तो प्रदान किया गया है, लेकिन पानी का प्रेशर इतना कम है कि टैंक तक पानी नहीं पहुँच पाता। कभी पानी आता है तो उसकी मात्रा अत्यंत कम होती है, और कई दिनों तक आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहती है। इस कारण 600 बच्चों के लिए पीने का पानी और दैनिक उपयोग के लिए जल का संग्रहण करना असंभव हो गया है।

​मनोज पासवान ने की हस्तक्षेप की मांग

इस मानवीय संकट को देखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने मोर्चा संभाला है। उन्होंने उपायुक्त, नगर निगम की महापौर, अपर नगर आयुक्त और पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *