Ranchi (रांची) : प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी सदस्य (CCM) असीम मंडल उर्फ आकाश ने पश्चिम बंगाल में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने उसके सरेंडर किए जाने की पुष्टि की है।
असीम मंडल पर झारखंड और ओडिशा सरकार की ओर से कुल 2.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। इसमें झारखंड सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये और ओडिशा सरकार की ओर से 1.20 करोड़ रुपये का इनाम शामिल था।
चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, 10 लाख के इनामी सालुका कायम समेत चार ने किया आत्मसमर्पण
पुलिस के अनुसार, असीम मंडल प्रतिबंधित माओवादी संगठन में महत्वपूर्ण पद पर रहा है। झारखंड पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। पश्चिम बंगाल में उसके आत्मसमर्पण की सूचना सामने आने के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इसकी पुष्टि की है।
असीम मंडल के आत्मसमर्पण को झारखंड और आसपास के राज्यों में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के संदर्भ में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि, उसके सरेंडर से जुड़ी अन्य परिस्थितियों और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में आगे और जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।
http://राजपाल यादव चेक बाउंस केस: दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिनेता ने किया आत्मसमर्पण








