Adityapur Laxmi Narayan Yagya: सनातन धर्म में माता- पिता की सेवा तीर्थ करने के समान :सुश्री साध्वी प्रिया

Adityapur: हिंदू सनातन धर्म में माता पिता की सेवा करने से पुण्य प्राप्त होता है. तीर्थ स्थल में देवताओं को पूजना माता-पिता को पूजने के समान है. यह प्रवचन सुश्री साध्वी प्रिया ने आदित्यपुर 2 स्थित मोती नगर में प्रारंभ हुए श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कथा प्रवचन के मौके पर कही.
प्रवचन सुनने पहुंचे लोग
प्रवचन सुनने पहुंचे लोग
शनिवार को कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण यज्ञ का शुभारंभ किया गया रविवार को प्रवचन के साथ साध्वी प्रिया ने रामायण में कागभूसूंडी चरित्र का मधुर वर्णन किया. प्रवचन सुनने बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए. जिसमे महिला पुरुष के साथ बच्चे भी शामिल रहे.इससे पूर्व प्रातःकाल में यज्ञाधीश आचार्य आनंद प्रकाश तिवारी आचार्य विवेक शुक्ल के साथ वाराणसी से आये आचार्यो ने बेदी पूजन के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया.वहीआयोजन में यज्ञ समिति के अध्यक्ष अभय झा, पंकज कर्ण, विजय शर्मा, सर्वजीत सिंह, राधेश्याम समेत अन्य व्यवस्था में लगे हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन